निवेशकों की नई पसंद बन रहा है रांची, जानें किन इलाकों में निवेश से मिलेगा मुनाफा

Vidhan Sabha Jharkhand

रांची शहर पूर्वी भारत का एक बड़ा और तेज़ी से बढ़ता रियल एस्टेट हब बन चुका है, यहां कनेक्टिविटी पहले से काफी बेहतर हो गई है, साथ ही BIT मेसरा और IIM रांची जैसे बड़े शिक्षण संस्थान और कई सरकारी दफ्तर भी हैं. इन सब वजहों से, पिछले कुछ सालों में यहां की प्रॉपर्टी के बाजार में लगातार और मज़बूत उछाल देखने को मिला है.

रांची रियल एस्टेट मार्केट के विकास की वजहें.

रांची का रियल एस्टेट मार्केट कई वजहों से आगे बढ़ रहा है, जिसने इसे निवेश के लिए एक भरोसेमंद जगह बना दिया है. ये अपनी  बेहतरीन कनेक्टिविटी की वजह यहां प्रॉपर्टी में निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. वहीं रिंग रोड, NH-33 और अन्य प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण से शहर के आंतरिक हिस्सों और बाहरी इलाकों तक आवाजाही आसान हुई है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की बढ़ती व्यस्तता और विकास ने शहर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर तरीके से जोड़ा है.

यहां BIT Mesra, IIM Ranchi, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) जैसे संस्थान हैं, जो बड़ी संख्या में छात्रों और प्रोफेसरों को आकर्षित करते हैं, इसके अलावा, सरकारी और निजी क्षेत्रों में बढ़ते रोजगार के अवसरों ने भी आवासीय मांग को बढ़ाया है. झारखंड सरकार द्वारा रियल एस्टेट के नियमन के लिए लाए गए RERA (Real Estate Regulatory Authority) जैसे कदम और ट्रांसपोर्ट नगर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसी प्रस्तावित परियोजनाएं निवेश के लिए एक पारदर्शी और आकर्षक माहौल बनाती हैं.

अफोर्डेबिलिटी और हाई रिटर्न

देश के मेट्रो शहरों की तुलना में रांची में प्रॉपर्टी की कीमतें अब भी किफायती हैं, जबकि निवेश पर मिलने वाला रिटर्न स्थिर और मजबूत रहा है. खास तौर पर प्लॉटेड डेवलपमेंट में 12-15% तक का वार्षिक रिटर्न देखा गया है.

रांची के प्राइम इलाकों में घरों के दाम ?

रांची के रियल एस्टेट बाजार में प्रमुख रूप से तीन तरह के क्षेत्र हैं. प्राइम, मिड-सेगमेंट और उभरते हुए क्षेत्र. प्राइम क्षेत्रों में सुविधाओं, कनेक्टिविटी और गुणवत्ता के कारण कीमतें सबसे अधिक होती हैं.

मोरहाबादी : ये रांची के स्थापित और प्रीमियम इलाके हैं, जो शहर के केंद्र के करीब हैं. यहां सरकारी आवास, शैक्षणिक संस्थान और प्रसिद्ध बाज़ार हैं. मैजिकब्रिक्स के मुताबिक यहां फ्लैट की कीमत ₹5,500 से ₹7,500 प्रति वर्ग फुट तक है. वहीं जमीन की कीमतें ₹4.2 लाख से ₹12.5 लाख प्रति कट्ठा है.

लालपुर और कोकर: यह इलाका व्यापारिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र है. यहां कई दुकानें, दफ्तर और बाजार होने की वजह से ये शहर के सबसे घनी आबादी वाले और सबसे महंगे क्षेत्रों में से एक बन गया है. यही वजह है कि इस इलाके में प्रॉपर्टी की मांग कभी कम नहीं होती. यहां फ्लैट या दुकान किराए पर लेने वालों की संख्या हमेशा बनी रहती है, जिससे निवेशकों को किराए के रूप में अच्छा रिटर्न मिलता रहता है. यहां फ्लैट की कीमत ₹6,000 से ₹8,000 प्रति वर्ग फुट तक है.

कांके: रांची का ये इलाका शहर के उत्तरी हिस्से में तेजी से विकसित हो रहा है. BIT Mesra और IIM Ranchi के करीब होने के कारण यह शिक्षण और आवासीय केंद्र बन गया है. यहां फ्लैट की कीमत ₹4,000 से ₹5,500 प्रति वर्ग फुट तक है.वहीं प्लॉट ₹15 लाख से ₹30 लाख (1000-2000 वर्ग फुट) तक है.

हरमू और अशोक नगर: ये मध्य-प्रीमियम सेगमेंट के क्षेत्र हैं, जहां बेहतर बुनियादी सुविधाएं, अस्पताल और बाज़ार मौजूद हैं. ये दोनों रिहायशी इलाके अच्छी तरह से बसे हुए हैं. यहां फ्लैट की कीमत ₹4,800 से ₹6,500 प्रति वर्ग फुट है.

निवेश के हिसाब से देखा जाए तो, विशेषज्ञों का सुझाव है कि कांके नामकुम (और ओरमांझी जैसे उभरते हुए इलाके निवेश के लिए सही हो सकते हैं. कांके सरकारी मेगा प्रोजेक्ट्स की निकटता के कारण भविष्य में तेज़ी से मूल्य वृद्धि की उम्मीद है. ओरमांझी  लंबी अवधि के प्लॉट निवेश के लिए सबसे अधिक किफायती विकल्प है, जहा जमीन की कीमतें अभी भी कम हैं. हालांकि किसी भी निवेश से पहले उस इलाके की खुद जाकर पड़ताल करें और रियल एस्टेट से जुड़े एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें.

Scroll to Top